मुजफ्फरनगर में जैन मुनि गणाचार्य 1008 पुष्पदंत सागर महाराज के दर्शन को श्रद्धालु उमड़ पड़े। जैन मुनि को एक नजर देखने के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। 14 वर्ष के बाद मुजफ्फरनगर पधारे जैन मुनि 40 दिन तक पद विहार कर पहुंचे। मुजफ्फरनगर में जैन मुनि के आगमन पर समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
समाज के प्रदीप जैन ने बताया कि जैन मुनि गणाचार्य 1008 पुष्पदंत सागर महाराज पूर्व में 14 वर्ष पहले मुजफ्फरनगर आए थे। उन्होंने बताया कि पुष्पदंत सागर महाराज शुक्रवार शाम वेहलना स्थित जैन मंदिर पहुंचे थे। शनिवार को श्रद्धालुओं की अपार भीड़ के साथ वह मुजफ्फरनगर के भारत माता चौक स्थित जैन अतिथि भवन पहुंचे।
40 दिन पहले इंदौर से मुजफ्फरनगर के लिए हुए थे रवाना
उन्होंने बताया कि पुष्पदंत सागर महाराज 40 दिन पहले इंदौर से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए थे। 40 दिन तक पद विहार करते हुए वह वेहलना पहुंचे थे। बताया कि वहेलना जैन मंदिर पर हजारों श्रद्धालुओं के साथ जैन मुनि शहर के विभिन्न हिस्सों में होते हुए जैन अतिथि भवन पधारे। जहां राजन जैन, प्रदीप जैन, अनुज जैन आदि ने उनका सत्कार किया।
जैन मुनि का बैंड बाजों के साथ किया स्वागत
मुजफ्फरनगर में जैन मुनि का बैंड बाजों के साथ स्वागत किया गया। जैन समाज के लोग जैन मुनि के दर्शन के लिए सड़क के दोनों और खड़े हो गए। जैन अतिथि भवन पहुंचकर पुष्पदंत सागर महाराज ने अपने अनुयायियों को आशीर्वाद प्रदान किया।