मुजफ्फरनगर में राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का बलिदान देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। उन्होंने कहा कि विपत्ति की स्थिति में दुश्मन से लोहा लेकर अपने अस्तित्व को बचाया जाता है। इसकी सीख हम महाराणा प्रताप के जीवन वृत्त से ले सकते हैं। राज्यमंत्री ने महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित किए।

वीर शिरोमणि और महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती किरण फार्म में मनाई गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप को देश का महान योद्धा बताया। कहा कि इतिहास में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।

भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा की महाराणा प्रताप ने अपना जीवन राष्ट्र के लिए न्योछावर किया। हम सब उनके ऋणी हैं। सुखविंदर सोम ने कहा महाराणा प्रताप के त्याग और बलिदान के कारण राजपूत समाज बहुत ही गौरवान्वित है। उनके त्याग को देश कभी नहीं भूलेगा। राजपूत सभा के संस्थापक ठाकुर अशोक सिंह ने अतिथियों व समस्त लोगों का आभार व्यक्त किया।

सम्मेलन में राजपूत समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। एचजेएस भानु प्रताप सिंह व अमेरिका में वैज्ञानिक आशीष कुमार सिंह, डॉक्टर सतपाल सिंह ने अच्छे करियर के लिए छात्रों को गाइड किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपूत महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिंह ने की। संचालन भूपेंद्र सिंह एवं चरण पाल सिंह तोमर ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्था अमित पुंडीर दिनेश पुंडीर नीरज सिंह ने संभाली। महेश चौहान, रामफल सिंह एडवोकेट, हरपाल सिंह, सोमपाल सिंह आदि ने संबोधित किया।