कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीन पर्यटकों की मौत की प्रारंभिक सूचना है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पंजाब नंबर की एक पर्यटक गाड़ी मणिकर्ण से भुंतर की ओर लौट रही थी। इसी दौरान सरसाड़ी के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया और पार्वती नदी के किनारे जा पहुंचा। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिय…

उत्तराखंड। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र की दारमा घाटी को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर सड़क पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पंगबावे के पास पंचाचूली के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की एक जीप पर अचानक पहाड़ी से मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर गिर पड़े, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में जीप चालक और एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीप में सवार तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। स्थानीय लोगों और राहत दलों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में फंसे…