कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

मुजफ्फरनगर। इटली में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिए गए सर्वोच्च कृषि सम्मान ‘एग्रीकोला मेडल’ को लेकर देशभर में चर्चाएं तेज हो गई हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भी इस सम्मान पर किसान संगठनों और राजनीतिक हलकों से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। किसान कल्याण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बालियान ने प्रधानमंत्री को मिले इस सम्मान को भारत की कृषि नीतियों और किसानों के प्रयासों की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि FAO यह सम्…

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुमन विहार मोहल्ले में कमला नेहरू वाटिका तक नया रास्ता खोले जाने के प्रस्ताव का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। गुरुवार को मोहल्लेवासियों ने इस संबंध में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र की सुरक्षा और सामाजिक माहौल को ध्यान में रखते हुए किसी भी नए मार्ग की अनुमति न देने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकुलर रोड पर लेखा स्वीट्स के सामने से एनसीसी रोड होते हुए पहले से ही कमला नेहरू वाटिका की पूर्वी दीवार तक एक रास्ता मौजूद है। इसके आ…

मथुरा में बुधवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान बड़ा बवाल हो गया। हाईवे थाना क्षेत्र के नरहौली गांव में दो भाइयों की बरात चढ़त के समय अचानक माहौल बिगड़ गया। आरोप है कि बरात अनुसूचित जाति से जुड़ी थी, जिसके चलते रास्ते में कुछ लोगों द्वारा पथराव किया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि मारपीट और हंगामे की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां हालात काबू में नहीं रहे। इस दौरान पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होन…
