टेक
आईफोन 18 प्रो की लॉन्चिंग: भारत में 9% हिस्सेदारी के बावजूद एपल की कमाई सबसे ज्यादा क्यों?

HIGHLIGHTS
- भारत में एपल का स्मार्टफोन यूनिट शेयर करीब 9.4 प्रतिशत बताया गया है।
- कुल स्मार्टफोन बिक्री से होने वाली कमाई में एपल की हिस्सेदारी करीब 28 प्रतिशत है।
- आईक्लाउड, एपल म्यूजिक और एपल टीवी जैसी सेवाओं से लगातार कमाई होती है।
एपल स्मार्टफोन पसंद करने वालों के लिए आज का दिन खास है। कंपनी आईफोन 18 प्रो लॉन्च करने जा रही है। इस लॉन्च की खास बात यह भी है कि यह एपल के नए सीईओ जॉन टर्नस के कार्यकाल का पहला बड़ा आईफोन लॉन्च होगा। अक्सर यह सवाल उठता है कि भारत में एपल कम स्मार्टफोन बेचने के बावजूद ज्यादा कमाई कैसे करता है?
एपल कम फोन बेचकर ज्यादा कमाई कैसे करता है?
- भारत में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनियों की सूची में एपल शीर्ष पर नहीं है।
- एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 की पहली तिमाही में वीवो 19.6 प्रतिशत यूनिट शेयर के साथ पहले स्थान पर था। सैमसंग 17.1 प्रतिशत के साथ दूसरे, ओप्पो 15.3 प्रतिशत के साथ तीसरे और एपल करीब 9.4 प्रतिशत शेयर के साथ चौथे स्थान पर था।
- रिपोर्ट के अनुसार, भारत में बिकने वाले हर 100 स्मार्टफोन में करीब 9.4 फोन एपल के होते हैं।
- लेकिन तस्वीर का दूसरा पहलू भी समझना जरूरी है।
- इन 100 स्मार्टफोन की कुल बिक्री से होने वाली कमाई में एपल की हिस्सेदारी करीब 28 प्रतिशत है।
- यानी बाजार में बिकने वाले हर 100 रुपये के स्मार्टफोन में लगभग 28 रुपये एपल के हिस्से में आते हैं।
आईफोन सिर्फ शुरुआत, असली कमाई सर्विसेस से
- एपल का उद्देश्य हर वर्ग की जेब तक पहुंचना नहीं है। कंपनी कम फोन बेचकर भी दूसरी स्मार्टफोन कंपनियों की तुलना में ज्यादा कमाई करने की रणनीति अपनाती है।
- एपल का कमाई मॉडल केवल आईफोन की बिक्री तक सीमित नहीं है।
- इसकी असली कमाई तब भी जारी रहती है, जब कोई ग्राहक एक बार आईफोन खरीदने के बाद एपल की अन्य सेवाओं के लिए भुगतान करता रहता है।
- यही एपल के सर्विस बिजनेस की बड़ी ताकत है।
- उदाहरण के तौर पर, कोई व्यक्ति आईफोन खरीदने के बाद भी एपल से जुड़ा रहता है।
- वह अपनी तस्वीरें और फाइलें आईक्लाउड पर रखने के लिए भुगतान कर सकता है।
- इसके अलावा गाने सुनने के लिए एपल म्यूजिक और फिल्में व सीरीज देखने के लिए एपल टीवी का सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है।
- इस तरह आईफोन की बिक्री से शुरू हुआ ग्राहक संबंध आगे चलकर बार-बार होने वाली कमाई में बदल जाता है।
- यही बात एपल के बिजनेस मॉडल को अन्य स्मार्टफोन निर्माताओं से अलग करती है।
- एक फोन की बिक्री से कंपनी को मुख्य रूप से उसी प्रोडक्ट की बिक्री से कमाई होती है।
- दूसरी ओर, सर्विसेस में ग्राहक हर महीने या साल भुगतान करता है, जिससे एक ग्राहक से मिलने वाली कमाई लगातार जारी रहती है।
एपल सिर्फ फोन नहीं, पूरा इकोसिस्टम बेचता है
- एपल को आईफोन प्रो और प्रो मैक्स जैसे महंगे मॉडल से भी फायदा होता है।
- इन डिवाइस की कीमत ज्यादा होने के कारण प्रत्येक बिक्री कंपनी की कमाई में बड़ा योगदान देती है।
- कंपनी ने अपने लिए ऐसा प्रीमियम प्रसेप्शन तैयार किया है कि ग्राहक केवल प्रोडक्ट के लिए नहीं, बल्कि डिजाइन, इकोसिस्टम, स्टेटस और यूजर एक्सपीरियंस के लिए भी भुगतान करने को तैयार रहता है।
- आईफोन, एपल वॉच, एयरपोड्स, आईपैड और मैक जैसे डिवाइस आपस में जुड़े हुए हैं।
- जब कोई ग्राहक इस इकोसिस्टम का हिस्सा बन जाता है, तो उसके लिए एपल की दूसरी सर्विसेस का इस्तेमाल करना अधिक स्वाभाविक और आसान हो जाता है।
एपल के लिए भारत केवल बिक्री का बाजार नहीं
- पिछले कुछ वर्षों में भारत एपल की मैन्युफैक्चरिंग स्ट्रेटजी का भी अहम हिस्सा बन गया है।
- चीन पर विनिर्माण की निर्भरता कम करने के लिए कंपनी भारत में अपना उत्पादन बढ़ा रही है।
- इसका मतलब है कि भारत एपल के लिए सिर्फ कंज्यूमर मार्केट नहीं, बल्कि उत्पादन और सप्लाई का भी महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है।
आईफोन 17 प्रो खरीदने के लिए अलग-अलग देशों में कितने दिन की कमाई चाहिए?
8 घंटे के काम के दिन, स्थानीय औसत वेतन और आईफोन की कीमतों के आधार पर:
- लक्जमबर्ग - 3 दिन
- स्विट्जरलैंड - 3 दिन
- अमेरिका - 4 दिन
- बेल्जियम - 4 दिन
- डेनमार्क - 4 दिन
- नीदरलैंड्स - 4 दिन
- नॉर्वे - 4 दिन
- ऑस्ट्रेलिया - 5 दिन
- ऑस्ट्रिया - 5 दिन
- फिनलैंड - 5 दिन
- आयरलैंड - 5 दिन
- जर्मनी - 5 दिन
- कनाडा - 5 दिन
- फ्रांस - 6 दिन
- स्वीडन - 6 दिन
- यूके - 7 दिन
- न्यूजीलैंड - 7 दिन
- सिंगापुर - 8 दिन
- इटली - 8 दिन
- UAE - 8 दिन
- स्पेन - 9 दिन
- चेकिया - 12 दिन
- पोलैंड - 17 दिन
- पुर्तगाल - 24 दिन
- हंगरी - 27 दिन
- चिली - 32 दिन
- मलेशिया - 45 दिन
- थाईलैंड - 61 दिन
- ब्राजील - 77 दिन
- तुर्किये - 89 दिन
- वियतनाम - 99 दिन
- फिलीपींस - 101 दिन
- भारत - 160 कामकाजी दिन
किस देश में कितनी है आईफोन 17 प्रो 256GB की कीमत?
- तुर्किये - ₹2,45,696
- ब्राजील - ₹2,14,225
- इजिप्ट - ₹1,77,447
- हंगरी - ₹1,73,087
- नॉर्वे - ₹1,59,911
- मेक्सिको - ₹1,57,067
- स्वीडन - ₹1,51,759
- पोलैंड - ₹1,50,527
- चेकिया - ₹1,50,242
- फिनलैंड - ₹1,49,579
- पुर्तगाल - ₹1,48,441
- ग्रीस - ₹1,48,441
- इटली - ₹1,47,304
- आयरलैंड - ₹1,47,304
- डेनमार्क - ₹1,47,209
- फ्रांस - ₹1,46,261
- नीदरलैंड्स - ₹1,46,261
- बेल्जियम - ₹1,46,261
- स्पेन - ₹1,45,123
- ऑस्ट्रिया - ₹1,42,943
- जर्मनी - ₹1,42,943
- लक्जमबर्ग - ₹1,41,427
- ब्रिटेन (यूके) - ₹1,39,910
- भारत - ₹1,35,265
- ऑस्ट्रेलिया - ₹1,33,938
- सऊदी अरब - ₹1,31,379
- स्विट्जरलैंड - ₹1,31,284
- न्यूजीलैंड - ₹1,29,862
- सिंगापुर - ₹1,29,294
- मलेशिया - ₹1,28,156
- थाईलैंड - ₹1,27,967
- चीन - ₹1,26,260
- वियतनाम - ₹1,26,071
- फिलीपींस - ₹1,25,692
- कनाडा - ₹1,22,374
- संयुक्त अरब अमीरात - ₹1,21,236
- ताइवान - ₹1,19,815
- हांगकांग - ₹1,13,748
- अमेरिका - ₹1,11,947
- दक्षिण कोरिया - ₹1,11,947
- जापान - ₹1,06,260
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.