कासगंज: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ट्रैक्टर चालक की मौत

HIGHLIGHTS
- उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सहावर थाना क्षेत्र के गांव नगला भम्मा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया।
- खेत समतल करने वाले ट्रैक्टर पर लगे कंप्यूटर पाखी के 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकराने के बाद करंट फैल गया, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
- हादसा इतना भीषण था कि करंट लगते ही पूरा ट्रैक्टर उसकी चपेट में आ गया और चालक गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़ा।
- प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह मौके पर ही आग की लपटों में घिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
- पल भर में हुआ दर…
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सहावर थाना क्षेत्र के गांव नगला भम्मा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत समतल करने वाले ट्रैक्टर पर लगे कंप्यूटर पाखी के 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकराने के बाद करंट फैल गया, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि करंट लगते ही पूरा ट्रैक्टर उसकी चपेट में आ गया और चालक गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह मौके पर ही आग की लपटों में घिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पल भर में हुआ दर्दनाक हादसा
सोरोंजी थाना क्षेत्र के नगला चंदवा निवासी 35 वर्षीय राय सिंह उर्फ राज शनिवार सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर से कंप्यूटर पाखी लेकर खेत की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के रास्ते से गुजरे, ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन ट्रैक्टर में लगे उपकरण से छू गई।
लाइन के संपर्क में आते ही पूरे वाहन में हाई-वोल्टेज करंट दौड़ गया और चालक को संभलने का मौका भी नहीं मिला। वह गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी हालत बिगड़ गई।
ग्रामीणों ने बुझाई आग
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई और मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
सूचना मिलते ही सहावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रैक्टर चालक की मौत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई है।
लापरवाही पर ग्रामीणों का गुस्सा
घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिली। उनका आरोप है कि 11 हजार वोल्ट की लाइन काफी नीचे से गुजर रही थी और इसे ऊंचा करने के लिए कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय लापरवाही के चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रैक्टर चालक को आग की चपेट में झुलसते और ग्रामीणों को मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश करते देखा जा सकता है। वीडियो में मौजूद लोग घटना को देखकर भयभीत नजर आते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.