आदर्श नगर में डीएमआरसी क्वार्टर में भीषण आग, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

आदर्श नगर में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के आवासीय परिसर में सोमवार रात भीषण आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 42 वर्षीय अजय विमल, उनकी पत्नी नीलम और 10 साल की बेटी जाह्नवी की जान चली गई।
दमकल विभाग के अनुसार, मंगलवार तड़के करीब 2:39 बजे पांचवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट से आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद जब दमकलकर्मियों ने फ्लैट के भीतर सर्च ऑपरेशन चलाया तो एक कमरे से तीनों के जले हुए शव बरामद हुए।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आग घरेलू सामान में लगी थी, जिसने कुछ ही देर में पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के दौरान दमकल विभाग के एक कर्मचारी राकेश भी झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.