10 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर AAP की तैयारी, सौरभ भारद्वाज ने बुलाई आपात बैठक

HIGHLIGHTS
- सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के पार्टी नेताओं के साथ आपात बैठक की।
- आंदोलन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी की आशंका जताई गई।
- पहली पंक्ति के नेताओं की गिरफ्तारी पर वैकल्पिक नेतृत्व संभालेगा कमान।
आम आदमी पार्टी ने 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर चुनाव आयोग के खिलाफ होने वाले प्रस्तावित आंदोलन को लेकर वैकल्पिक नेतृत्व की तैयारी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को दिल्ली के विधायकों, पार्षदों, जिलाध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्षों और वार्ड पर्यवेक्षकों के साथ आपात बैठक की।
भारद्वाज ने आरोप लगाया कि आंदोलन से घबराई सरकार विपक्षी नेताओं और आंदोलन से जुड़े संगठनों के लोगों को झूठे मामलों में गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि अगर पहली पंक्ति के नेताओं की गिरफ्तारी होती है तो दूसरी और तीसरी पंक्ति के नेता आंदोलन की जिम्मेदारी संभालें। इसके लिए सभी संगठनों को प्लान ए, बी और सी तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने 9 अक्तूबर को जिला और विधानसभा स्तर के नेताओं को हिरासत में लिए जाने की स्थिति को देखते हुए संचार और संदेश पहुंचाने की वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखने को कहा। भारद्वाज ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदर्शन पूरी तरह लोकतांत्रिक, सांविधानिक, कानूनी और शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नेताओं की मौजूदगी पुलिस-प्रशासन के साथ संवाद बनाए रखने और प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने में महत्वपूर्ण होगी। आप ने दावा किया कि देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग जंतर-मंतर पहुंचेंगे। पार्टी ने इस आंदोलन को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा से जुड़ा बताया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.