तमिलनाडु में हिंदी शब्दों वाले साइनबोर्ड पर कार्रवाई, दो सहायक इंजीनियर सस्पेंड

HIGHLIGHTS
- साइनबोर्ड पर हिंदी शब्दों का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई।
- तमिलनाडु सरकार की ओर से इस मामले में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की गई।
- हाईवे डिपार्टमेंट के दो सहायक इंजीनियरों पर कार्रवाई की गई।
चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने राज्य की भाषा नीति के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। मामला एक स्टेट हाईवे पर लगाए गए साइनबोर्ड से जुड़ा है, जिसमें हिंदी शब्दों का इस्तेमाल किया गया था।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में निर्धारित दो-भाषा नीति के तहत केवल तमिल और अंग्रेजी का ही इस्तेमाल किया जाएगा। इस नीति का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
क्या है पूरा मामला?
तमिलनाडु सरकार की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, हाईवे डिपार्टमेंट के दो सहायक इंजीनियरों ने नियमों का पालन नहीं करते हुए एक स्टेट हाईवे के साइनबोर्ड पर हिंदी शब्दों का इस्तेमाल किया था।
राज्य की निर्धारित दो-भाषा नीति के अनुसार साइनबोर्ड पर केवल तमिल और अंग्रेजी का उपयोग किया जाना अनिवार्य है। नियमों के उल्लंघन के बाद सरकार ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।
दोनों अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई
साइनबोर्ड पर हिंदी शब्दों के इस्तेमाल को गंभीर लापरवाही मानते हुए दोनों सहायक इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है।
तमिलनाडु सरकार ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि आगे यदि कोई अधिकारी तय दो-भाषा नीति का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.