यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, सात वर्षीय बच्चे समेत दो की मौत

HIGHLIGHTS
- आगरा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को सड़क हादसा हुआ।
- कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
- हादसे में सात वर्षीय सत्या सिंह और उनके नाना विनोद सिंह (56) की मौत हो गई।
अंबेडकरनगर। यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार को आगरा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में सात साल के मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में अहिरौली थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी विकास सिंह के सात वर्षीय बेटे सत्या सिंह और उनके ससुर विनोद सिंह (56) की जान चली गई। वहीं, विकास की पत्नी साधना सिंह (32), उनकी मां और चचेरे भाई समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दिल्ली में शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
परिजनों के अनुसार, विकास सिंह का परिवार 25 नवंबर को दिल्ली में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। शनिवार को उन्हें आजमगढ़ में होने वाले भतीजे के रिसेप्शन में भी शामिल होना था। इसी वजह से परिवार के सभी सदस्य कार से वापस लौट रहे थे।
बताया गया कि आगरा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
अस्पताल में दो लोगों को मृत घोषित किया
दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने सात वर्षीय सत्या सिंह और उनके नाना विनोद सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, साधना सिंह समेत तीन घायलों का इलाज जारी है। परिवार में दो लोगों की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है।
सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि सड़क हादसा आगरा में हुआ है। इस मामले में परिजनों की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.