लंदन-ढाका फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

HIGHLIGHTS
- दोनों यात्रियों के बीच पहले कहासुनी हुई थी।
- साथी यात्रियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की।
- मारपीट के दौरान एक यात्री की टी-शर्ट फट गई।
लंदन। लंदन से बांग्लादेश की राजधानी ढाका जा रही एक फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों यात्री एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाने लगे। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट लंदन से ढाका के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान दो यात्रियों के बीच किसी बात को लेकर पहले बहस हुई और बाद में दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
पास बैठे यात्रियों ने दोनों को रोकने और मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वे एक-दूसरे से मारपीट करते रहे। काफी कोशिश के बाद दोनों को काबू में किया गया। इस दौरान एक यात्री की टी-शर्ट भी फट गई।
एयरलाइन ने क्या कहा?
फ्लाइट में हुई इस घटना को लेकर बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस से प्रतिक्रिया मांगी गई। एयरलाइन के जनरल मैनेजर महबूबुद्दीन अहमद ने कहा, "मुझे इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मैं जल्द ही पता लगाऊंगा।"
एयरलाइन ने इसके अलावा मामले पर कोई और टिप्पणी नहीं की और घटना में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया।
दो यात्रियों के बीच मारपीट के दौरान फ्लाइट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अन्य यात्री डर गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पायलट तुरंत यात्रियों के पास पहुंचे और स्थिति को शांत कराया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.