राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तंज, बोले- कांग्रेस का लॉन्चिंग पैड ही खराब है

HIGHLIGHTS
- भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी पर हमला बोला।
- राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कांग्रेस के लॉन्चिंग पैड को खराब बताया।
- नितिन नवीन ने एसआईआर के मुद्दे पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन को घेरा।
2027 के चुनाव में पूरी तरह खत्म हो जाएगी सपा
एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन को उन तीन करोड़ घुसपैठियों की ज्यादा चिंता है, जिन्हें एसआईआर प्रक्रिया के तहत बाहर किया गया है। उन्हें देश की 140 करोड़ जनता पर भरोसा नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने काम के आधार पर जनता का विश्वास हासिल किया है और इसी भरोसे के दम पर पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव भी जीतेगी। नितिन नवीन ने दावा किया कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी तरह साफ हो जाएगी।
ईवीएम के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
नितिन नवीन ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियों के कथित युवराज अपनी हार से सबक लेने के बजाय ईवीएम को जिम्मेदार ठहराते हैं। उन्होंने इसे विपक्षी नेताओं की नाकामी का प्रमाण बताया।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने ईवीएम के मुद्दे पर विपक्ष को खुली चुनौती दी थी, लेकिन विपक्षी नेता इस चुनौती को स्वीकार करने के बजाय मैदान छोड़कर भाग गए थे।



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.