जम्मू और कश्मीर
श्रीनगर हजरतबल दरगाह में अशोक चिन्ह तोड़ा गया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

श्रीनगर के हजरतबल दरगाह में शुक्रवार शाम विवादित घटना हुई, जब दरगाह में लगे अशोक चिन्ह को कुछ लोगों ने तोड़ दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ ने संगमरमर पर उकेरे गए चिन्ह को नुकसान पहुंचाया। आरोपियों का कहना है कि ऐसे प्रतीक इस्लामी रिवाजों के खिलाफ हैं।
बताया गया कि संगमरमर का यह पत्थर हाल ही में दरगाह के नवीनीकरण के दौरान लगाया गया था। इससे पहले भी स्थानीय लोगों ने हजरतबल दरगाह में अशोक चिन्ह को लेकर विरोध जताया था। वक्फ बोर्ड ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.