जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पकड़ा गया पाकिस्तानी युवक, संदिग्ध हालत में घूमते मिला

HIGHLIGHTS
- जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 20 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार।
- युवक की पहचान अवैस रजा के रूप में हुई है।
- वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के जरानवाली का रहने वाला है।
जम्मू। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के नजदीक स्थित एक अग्रिम गांव से शनिवार सुबह 20 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया। युवक संदिग्ध हालात में घूमता हुआ नजर आया था, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।
गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान अवैस रजा के तौर पर हुई है। वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के जरानवाली का निवासी है। पुलिस ने उसे शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे अरनिया सेक्टर में हरापीर पुल के पास से हिरासत में लिया।
गिरफ्तारी के दौरान युवक के पास से कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। शुरुआती जांच में उसकी पाकिस्तानी नागरिकता की पुष्टि हुई है।
सुरक्षा एजेंसियां उससे यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वह भारतीय सीमा में किस तरह दाखिल हुआ। इसके अलावा सीमा पार करने के पीछे उसका मकसद क्या था और उसने सीमा पर लगी बाड़ को कैसे पार किया, इन सवालों के जवाब भी तलाशे जा रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.