दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी, आनंद विहार से आईटीओ तक AQI 400 के पार

HIGHLIGHTS
- दिल्ली में शुक्रवार सुबह स्मॉग के बीच औसत AQI 403 दर्ज किया गया।
- चांदनी चौक में सबसे अधिक 480 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।
- नॉर्थ कैंपस में AQI 479 और पंजाबी बाग में 458 दर्ज हुआ।
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह की शुरुआत स्मॉग की मोटी चादर के बीच हुई। सुबह से ही शहर के कई इलाकों में धुंध छाई नजर आई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 403 दर्ज किया गया।
दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह 8 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया। अलीपुर में 383, आनंद विहार में 418, अशोक विहार में 405, आया नगर में 433, बदरपुर में 405, बवाना में 416, चांदनी चौक में 480, डीटीयू में 443 और द्वारका सेक्टर-8 में 366 एक्यूआई दर्ज किया गया।
वहीं, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 405, आईटीओ में 448, जहांगीरपुरी में 432, लोधी रोड पर 341, मुंडका में 435, ओखला फेज-2 में 401, नरेला में 369, नॉर्थ कैंपस में 479, पटपड़गंज में 384, पंजाबी बाग में 458, रोहिणी में 414 और विवेक विहार में 423 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।
नोएडा के सेक्टर-62 में एक्यूआई 474 पर पहुंचा
सीपीसीबी की ओर से सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, नोएडा के अलग-अलग इलाकों में भी वायु प्रदूषण का स्तर काफी अधिक दर्ज किया गया। सेक्टर-110 में 317, सेक्टर-116 में 402, सेक्टर-125 में 353, सेक्टर-150 में 337, सेक्टर-1 में 335, सेक्टर-39 में 334 और सेक्टर-62 में सबसे अधिक 474 एक्यूआई दर्ज किया गया।
गाजियाबाद के कई इलाकों में भी खराब हवा
गाजियाबाद में भी सुबह के समय प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना रहा। सीपीसीबी के सुबह 8 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, गोविंदपुरम में 253, इंदिरापुरम में 432, लोनी में 385, संजय नगर में 391, वसुंधरा में 405 और वेव सिटी में 396 एक्यूआई दर्ज किया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.