यूपी-बिहार के बीच बढ़ेंगी बस सेवाएं, 25 रूटों के विस्तार पर बनी सहमति

HIGHLIGHTS
- दोनों राज्यों के यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने पर जोर रहा।
- सीमावर्ती जिलों के बीच संपर्क मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया।
- बस किराए में एकरूपता लाने पर दोनों पक्ष सहमत हुए।
उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच अंतरराज्यीय बस सेवाओं के विस्तार को लेकर सहमति बनी है। दोनों राज्यों के बीच 25 बस रूटों का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा नई बस सेवाएं शुरू करने पर भी सहमति बनी है। सोमवार को दोनों राज्यों के परिवहन मंत्रियों और अधिकारियों के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक में इस पर चर्चा हुई। बैठक में बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत और उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह शामिल हुए।
बैठक में अपर मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल और परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन भी मौजूद रहे। रोडवेज प्रबंध निदेशक पीएन सिंह और बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने भी बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान वर्ष 2016 से लागू अंतरराज्यीय परिवहन करार पर चर्चा की गई। इस करार को बीते मई में बढ़ाया गया था। बिहार की ओर से यूपी के विभिन्न जनपदों के लिए बस सेवाएं संचालित करने का अनुरोध किया गया।
सीमावर्ती जिलों के बीच बढ़ेगा संपर्क
बैठक में दोनों राज्यों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। खासतौर पर सीमावर्ती जिलों के बीच संपर्क मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। बस किराए में एकरूपता लाने पर भी दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी।
नए मार्गों का परीक्षण करने के बाद समतुल्य किलोमीटर के आधार पर समझौता किया जाएगा। इस दौरान दोनों प्रदेशों में नए राजमार्गों का भी निर्माण हुआ है। बिहार में यूपी रोडवेज की बसों के संचालन में किसी तरह की असुविधा नहीं होने देने पर भी सहमति बनी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.