CBI का बड़ा एक्शन, 40 लाख की रिश्वत मामले में CGST एडिशनल कमिश्नर समेत 3 गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- एडिशनल कमिश्नर विनय कुमार कंथेती भी गिरफ्तार
- जीएसटी सुपरिटेंडेंट राकेश कुमार सिन्हा पर भी कार्रवाई
- नरिंदर राजपूत को रिश्वत की रकम लेते पकड़ा गया
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में 40 लाख रुपये की रिश्वत से जुड़े मामले में सीजीएसटी के एडिशनल कमिश्नर (आईआरएस अधिकारी), एक अन्य जीएसटी अधिकारी और उनके सहयोगी को गिरफ्तार किया है।
सीबीआई अधिकारी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर विनय कुमार कंथेती, जीएसटी सुपरिटेंडेंट राकेश कुमार सिन्हा और नरिंदर राजपूत को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।
26 अगस्त को दर्ज हुआ था मामला
सीबीआई ने 26 अगस्त को आरोपी सीजीएसटी सुपरिटेंडेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि शिकायतकर्ता की पत्थर की खदान से जुड़ी फर्म के जीएसटी-रॉयल्टी मामले को निपटाने के बदले 1.50 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।
सीबीआई के अनुसार, बातचीत के बाद रिश्वत की रकम घटाकर 40 लाख रुपये कर दी गई। इसके बाद सरकारी अधिकारियों ने रिश्वत की रकम लेने की जिम्मेदारी नरिंदर राजपूत को सौंप दी।
40 लाख रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा
सीबीआई ने जाल बिछाकर नरिंदर राजपूत को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने बताया कि इसके बाद दोनों सरकारी अधिकारियों ने रिश्वत की रकम स्वीकार किए जाने की बात मान ली।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.