सीबीएसई ने बढ़ाई स्कैन कॉपी आवेदन की अंतिम तिथि, छात्रों को मिली राहत

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि एक दिन के लिए बढ़ा दी है। बोर्ड ने यह फैसला पोर्टल पर आई तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए लिया है। अब छात्र 23 मई तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि पहले अंतिम तारीख 22 मई निर्धारित थी।
तकनीकी समस्या के चलते बढ़ी समयसीमा
CBSE द्वारा मंगलवार को जारी आधिकारिक सूचना में बताया गया कि पोस्ट-वेरिफिकेशन से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं में कुछ तकनीकी समस्याएं सामने आई थीं। इसी कारण छात्रों को राहत देते हुए आवेदन की समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे नई निर्धारित तारीख तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। अन्य सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी।
छात्रों ने की थी वेबसाइट को लेकर शिकायत
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की थी कि पोर्टल पर लॉगिन करने, फीस भुगतान करने और आवेदन सबमिट करने में परेशानी आ रही है। कुछ मामलों में भुगतान के बाद भी आवेदन पूरा नहीं हो पा रहा था।
CBSE ने 19 मई से 22 मई के बीच उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की थी, जो पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन प्रक्रिया का हिस्सा है।
26 से 29 मई तक उपलब्ध होंगी स्कैन कॉपी
जिन छात्रों ने आवेदन किया है, वे 26 मई से 29 मई के बीच अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी ऑनलाइन देख सकेंगे।
फीस में बड़ा बदलाव
इस वर्ष CBSE ने शुल्क संरचना में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया है। स्कैन कॉपी प्राप्त करने का शुल्क पहले 700 रुपये था, जिसे घटाकर 100 रुपये कर दिया गया है।
इसी तरह उत्तर पुस्तिका सत्यापन शुल्क भी 500 रुपये से घटाकर 100 रुपये कर दिया गया है, जबकि पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति प्रश्न 25 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.