NCP में सुनेत्रा पवार की नियुक्ति पर विवाद, वरिष्ठ नेता ने उठाए प्रक्रिया पर सवाल

HIGHLIGHTS
- NCP में सुनेत्रा पवार की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया है।
- वरिष्ठ नेता सचिदानंद सिंह ने नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पार्टी नेतृत्व को कानूनी नोटिस भेजा है।
- उन्होंने नियुक्ति रद्द कर पार्टी संविधान के अनुसार दोबारा चयन प्रक्रिया कराने की मांग की है, नहीं तो कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। सुनेत्रा पवार की पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति पर वरिष्ठ नेता सचिदानंद सिंह ने आपत्ति जताते हुए नेतृत्व को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नियुक्ति की प्रक्रिया पार्टी के संविधान और तय नियमों के अनुसार नहीं की गई।
दरअसल, 2023 में एनसीपी में हुए विभाजन के बाद अजित पवार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके निधन के बाद पार्टी की ओर से सुनेत्रा पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। अब इसी फैसले को लेकर संगठन के भीतर सवाल उठने लगे हैं।

कानूनी नोटिस में चयन प्रक्रिया पर सवाल
सचिदानंद सिंह ने अपने नोटिस में दावा किया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के लिए पार्टी संविधान में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की औपचारिक मंजूरी नहीं ली गई और निर्णय लेने की प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी रही।
नियुक्ति रद्द कर दोबारा प्रक्रिया शुरू करने की मांग
नोटिस के जरिए सचिदानंद सिंह ने सुनेत्रा पवार की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द करने और पार्टी नियमों के अनुसार नए सिरे से अध्यक्ष का चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा है कि मांग पूरी नहीं होने पर वह न्यायिक प्रक्रिया का सहारा ले सकते हैं।
फिलहाल इस मामले पर एनसीपी नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, इस विवाद के बाद पार्टी के अंदर संगठनात्मक मतभेद और गुटबाजी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.