CTET 2026 स्थगित, आवेदन के लिए फिर खुली विंडो; जानें नई तारीख

HIGHLIGHTS
- सीबीएसई ने CTET के 22वें संस्करण को स्थगित कर दिया है।
- आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक दोबारा खुलेगी।
- पहले सफलतापूर्वक आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को फिर से फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी के 22वें संस्करण को स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने उन पात्र अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन का एक और अवसर दिया है, जो पहले आवेदन प्रक्रिया के दौरान अपना फॉर्म जमा नहीं कर सके थे।
सीबीएसई की ओर से जारी ताजा सार्वजनिक सूचना के मुताबिक, सीटीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक फिर से खुली रहेगी। जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही सफलतापूर्वक आवेदन जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है।
सीटीईटी का आवेदन फिर क्यों खोला गया?
- सीबीएसई ने बताया कि यह निर्णय हाल ही में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
- फैसले में पात्र शिक्षकों को निर्धारित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की योग्यता हासिल करने की कानूनी आवश्यकता पूरी करने के लिए उचित अवसर देने पर जोर दिया गया था।
- इसी के आधार पर बोर्ड ने उन पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का अतिरिक्त अवसर देने का निर्णय लिया है, जो पहले आवेदन नहीं कर सके थे।
पहले कब हुए थे सीटीईटी के लिए आवेदन?
सीटीईटी के 22वें संस्करण के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी थी। सीबीएसई ने 8 मई 2026 को सार्वजनिक सूचना जारी की थी, जिसके बाद 11 मई से 10 जून 2026 तक आवेदन स्वीकार किए गए थे।
अब ऐसे अभ्यर्थी जिनकी पात्रता परीक्षा में शामिल होने की है, लेकिन वे निर्धारित अवधि में आवेदन जमा नहीं कर सके थे, दोबारा खोली गई आवेदन विंडो के दौरान अपना फॉर्म भर सकते हैं।
ध्यान रखें:
- आवेदन की नई अवधि 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक रहेगी।
- पहले सफलतापूर्वक आवेदन जमा कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
- दोबारा आवेदन का अवसर केवल उन पात्र अभ्यर्थियों के लिए है, जो पहले आवेदन नहीं कर सके थे।
- अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
सीटीईटी की नई परीक्षा तारीख कब आएगी?
परीक्षा स्थगित किए जाने के बाद सीबीएसई ने अभी नई परीक्षा तारीख घोषित नहीं की है। बोर्ड के अनुसार, दोबारा खोली गई आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 को समाप्त होने के बाद सीटीईटी के 22वें संस्करण की संशोधित परीक्षा तारीख घोषित की जाएगी।
ऐसे में अभ्यर्थियों को फिलहाल नई परीक्षा तारीख का इंतजार करना होगा। साथ ही उन्हें प्रवेश पत्र और परीक्षा से संबंधित अन्य निर्देशों के लिए आधिकारिक सीटीईटी वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.