सीटेट फरवरी 2026: नोटिफिकेशन रिलीज, ऑनलाइन आवेदन शुरू

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटेट (CTET) फरवरी 2026 परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी। कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक बनने की पात्रता तय करने वाली इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर से शुरू हो गई है, जो 18 दिसंबर 2025 तक चलेगी। अभ्यर्थी सीटीईटी की वेबसाइट के जरिए फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा देशभर में 8 फरवरी 2026 को ऑफलाइन मोड में दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
पेपर–I और पेपर–II के लिए योग्यता शर्तें
पेपर–I (कक्षा 1 से 5 के शिक्षक) के लिए उम्मीदवार का सीनियर सेकेंडरी (10+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ दो वर्षीय डी.एल.एड. पूरा किया हो या अंतिम वर्ष में हों। चार वर्षीय बी.एल.एड. (B.El.Ed.) धारक भी पात्र हैं। यदि सीनियर सेकेंडरी में 45% अंक हैं, तब भी दो वर्षीय डी.एल.एड. अनिवार्य है। पेपर–II (कक्षा 6 से 8 के शिक्षक) के लिए अभ्यर्थी का स्नातक पास होना जरूरी है। इसके साथ दो वर्षीय डी.एल.एड. या एक वर्षीय बी.एड. पूरा किया हो या अंतिम वर्ष में हों। स्नातक में 50% अंक होने पर बी.एड. योग्यता आवश्यक है।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन 27 नवंबर से शुरू होकर 18 दिसंबर 2025 तक चलेंगे। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 18 दिसंबर रात 11:59 बजे तय की गई है। आवेदन सुधार के लिए 23 से 26 दिसंबर तक विंडो उपलब्ध रहेगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी होंगे। सीटेट परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित होगी।
परीक्षा समय
पेपर–II सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक और पेपर–I दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। दोनों पेपर की अवधि 2 घंटे 30 मिनट रहेगी और परीक्षा पेन-पेपर मोड में ली जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य और OBC (NCL) उम्मीदवारों के लिए एक पेपर का शुल्क 1000 रुपये तथा दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये निर्धारित है। SC, ST और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए एक पेपर का शुल्क 500 रुपये और दोनों पेपर का 600 रुपये रखा गया है। जीएसटी और बैंक शुल्क अलग से देय होंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.