दिल्ली में उमस और कड़ी धूप ने छुड़ाए पसीने, कल मिल सकती है थोड़ी राहत

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को भीषण उमस और तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया। सुबह से ही खिली कड़ी धूप के चलते दिनभर गर्मी का असर महसूस किया गया। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे मौसम फिर से असहज हो गया है।
तापमान में बढ़ोतरी जारी
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि विभाग ने धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन देर शाम तक मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा।
13 मई से मौसम में बदलाव के संकेत
मौसम विभाग ने 13 मई को मौसम में बदलाव की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
मंगलवार को 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।
15 मई के बाद बढ़ेगी गर्मी
विभाग के अनुसार, 15 मई के बाद तापमान में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 16 और 17 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है, जिससे गर्मी का असर और तेज होने की आशंका है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.