दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में गैंग के सरगना असद सहित तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। सुबह-सुबह उस्मानपुर इलाके में गोलीबारी की आवाज़ ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। यह घटना पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ की थी, जिसमें पुलिस ने तीन खतरनाक अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में मेरठ का कुख्यात असद गैंग का सरगना भी शामिल है। तीनों अपराधी मेरठ में हुई एक हत्या के मामले में वांटेड थे।
पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच शक्करपुर को इनपुट मिला कि असद गैंग का सरगना अपने साथियों के साथ उस्मानपुर आ रहा है। इसके बाद टीम ने इलाके में जाल बिछाया। जैसे ही अपराधी बाइक पर दिखाई दिए, पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया। लेकिन खुद को पुलिस से घिरा देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा। बदमाशों की ओर से चली गोली एक सब-इंस्पेक्टर (SI) को छूते हुए निकल गई, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने की वजह से SI बाल-बाल बच गए।
गिरफ्तार अपराधियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं। तीनों बदमाश आपसी रंजिश में हुई हत्या के मामले में वांटेड थे। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और वह अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.