मुंबई के CSMT रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

HIGHLIGHTS
- मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर बम की धमकी मिली।
- 14 नवंबर को शाम करीब 6:50 बजे डायल 112 पर कॉल किया गया।
- अज्ञात कॉलर ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर धमकी दी।
मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर बम रखे होने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई। 14 नवंबर को मुंबई पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर स्टेशन पर बम होने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।
मुंबई रेलवे पुलिस के अनुसार, शाम करीब 6:50 बजे एक व्यक्ति ने डायल 112 के माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया। उसने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर बम रखने की धमकी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देरी किए कार्रवाई शुरू की और स्टेशन परिसर में तलाशी अभियान चलाया।
डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने की जांच
तलाशी अभियान के दौरान डॉग स्क्वॉड और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीमों को भी तैनात किया गया। दोनों टीमों ने रेलवे स्टेशन के पूरे परिसर में बारीकी से जांच की। यह अभियान रात करीब 9:30 बजे समाप्त हुआ। हालांकि, इस दौरान स्टेशन परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।
धमकी देने वाले कॉलर की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक, धमकी भरा फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान और उसके ठिकाने का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस कॉलर को ट्रेस करने में जुटी है। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.