फाजिल्का मुठभेड़: आरएसएस नेता के बेटे की हत्या केस में मुख्य आरोपी ढेर, दो बदमाश फरार

फाजिल्का। जलालाबाद क्षेत्र के माहमूजोईया गांव के पास गुरुवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच तीखी मुठभेड़ हो गई। यह कार्रवाई फिरोजपुर में 15 नवंबर को आरएसएस नेता के बेटे नवीन अरोड़ा की हत्या से जुड़े मामले में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के लिए की जा रही थी।
पुलिस टीम जैसे ही माहमूजोईया श्मशान घाट के नजदीक पहुँची, वहां पहले से घात लगाकर बैठे दो अज्ञात बदमाशों ने अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। जवाबी फायरिंग में पुलिस कस्टडी में चल रहे मुख्य आरोपी बादल को गंभीर चोटें आईं, जबकि एक पुलिस कर्मी ब्लोर सिंह भी गोली लगने से घायल हो गया।
मुख्य आरोपी बादल की मौत
डीआईजी फिरोजपुर रेंज हरमनबीर सिंह गिल के अनुसार, नवीन अरोड़ा की हत्या के बाद पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों—काली, हर्ष और कनव—को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को मुख्य शूटर बादल को भी काबू किया गया था। पूछताछ में उसने हथियारों को जलालाबाद के माहमूजोईया क्षेत्र में छिपाने की बात कबूली थी।
दिखाए गए स्थान पर जैसे ही पुलिस टीम पहुंची, अचानक हुई फायरिंग में बादल बुरी तरह घायल हो गया। उसे और घायल पुलिस कर्मी को सरकारी अस्पताल, फाजिल्का ले जाया गया, जहाँ बादल ने दम तोड़ दिया। पुलिस कर्मी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
हमलावर फरार
जहां पुलिस कस्टडी में मौजूद आरोपी बादल की मौत हो गई, वहीं फायरिंग करने वाले दोनों हमलावर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.