अमृतपाल सिंह को पैरोल मिलेगी या नहीं? अदालत ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब

HIGHLIGHTS
- अमृतपाल सिंह की पैरोल याचिका पर वीरवार को अमृतसर की अदालत में सुनवाई हुई।
- अदालत ने पंजाब सरकार को 24 घंटे के भीतर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया।
- अमृतपाल सिंह ने दादी माता चरण कौर की अंतिम रस्मों में शामिल होने के लिए पैरोल मांगी है।
खडूर साहिब के सांसद और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की पैरोल याचिका पर वीरवार को अमृतसर की अदालत में सुनवाई हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। सरकार को 24 घंटे के भीतर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। अब इस याचिका पर शुक्रवार को फिर सुनवाई होगी।
अमृतपाल सिंह ने अपनी दादी माता चरण कौर की अंतिम रस्मों में शामिल होने के लिए पैरोल मांगी है। उनकी दादी का 8 नवंबर को निधन हो गया था। परिवार ने अमृतपाल सिंह के साथ उनके चाचा हरजीत सिंह और रिश्तेदार सुखमनजीत सिंह के लिए भी पैरोल की मांग की है। ये तीनों असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।
परिवार की ओर से अदालत में दाखिल याचिका में धार्मिक रस्मों में शामिल होने के लिए 10 से 12 दिन की पैरोल देने की अपील की गई है। परिवार चाहता है कि अमृतपाल सिंह की मौजूदगी में उनकी दादी का अंतिम संस्कार और अन्य धार्मिक रस्में संपन्न हों। इसी वजह से परिवार ने पैरोल पर फैसले तक अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को रोक रखा है।
इससे पहले संबंधित न्यायाधीश के छुट्टी पर होने के कारण 11 नवंबर को याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई थी। इसके बाद वीरवार को अदालत में मामले की सुनवाई हुई। अदालत ने पंजाब सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। अब शुक्रवार को होने वाली सुनवाई में सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले जवाब के आधार पर अदालत आगे का निर्णय ले सकती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.