गुवाहाटी के होमस्टे में छात्रा की मौत, परिवार ने गैंगरेप के बाद हत्या का लगाया आरोप

HIGHLIGHTS
- पुलिस ने 26 वर्षीय कथित बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है।
- छात्रा शुक्रवार शाम करीब 5 बजे घर से निकली थी।
- उसने परिवार से दोस्तों के साथ बाहर खाना खाने की बात कही थी।
गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी के बाहरी इलाके में एक होमस्टे में 22 वर्षीय छात्रा मृत मिली। छात्रा के परिवार ने आरोप लगाया है कि हत्या से पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।
शनिवार को गुवाहाटी के बाहरी इलाके गराल स्थित एक लोकल होमस्टे में छात्रा गंभीर हालत में मिली थी। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में उसके 26 वर्षीय कथित बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है।
'शरीर पर मिले निशान'
छात्रा के पिता ने रविवार सुबह पत्रकारों से कहा, "यह गैंगरेप का मामला है क्योंकि उसके शरीर पर निशान हैं। हत्या से पहले उसके साथ गैंगरेप किया गया था।"
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शुक्रवार शाम करीब 5 बजे यह कहकर घर से निकली थी कि वह दोस्तों के साथ बाहर खाना खाने जा रही है। रात करीब 10 बजे उसने अपनी मां को फोन किया और बताया कि देर हो जाने की वजह से वह एक दोस्त के साथ यूनिवर्सिटी हॉस्टल में रुकेगी।
पिता ने रस्सियों से बांधने का भी दावा किया
पिता ने कहा, "रात करीब 2 बजे उसने अपनी मां को फोन किया और बताया कि उसे बुरी तरह पीटा गया है। यह कहने के बाद उसका फोन कट गया। मेरी बेटी की हत्या करने से पहले उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया।"
उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी बेटी को रस्सियों से बांधा गया था। पिता के मुताबिक, "उसके शरीर पर मौजूद निशान बताते हैं कि हत्या से पहले उसे प्रताड़ित किया गया था।"
उन्होंने शनिवार को बताया था कि उनकी बेटी ने आधी रात को अपनी मां को फोन कर कहा था, "वे मुझे मार डालेंगे।" इसके बाद उसका फोन शायद छीन लिया गया।
गिरफ्तार किए गए बॉयफ्रेंड आसिफ अली ने परिवार को बताया कि छात्रा ने आत्महत्या की है।
पुलिस ने क्या कहा?
गुवाहाटी वेस्ट के डीसीपी बोलिन देओरी ने शनिवार को कहा, "हमें उसकी बात पर यकीन नहीं है। हमें अपनी जांच जारी रखनी होगी।"
उन्होंने कहा, "जांच अभी शुरुआती दौर में है और हमें शक है कि यह एक तरह की हत्या है। हमें शरीर या फर्श पर खून नहीं मिला है और हमारी जांच चल रही है।"
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.