आरा में चलती ऑटो से छात्रा ने लगाई छलांग, चालक पर छेड़खानी का आरोप

HIGHLIGHTS
- छात्रा धोबहा बाजार से कंप्यूटर क्लास कर घर लौट रही थी।
- महुली-बलुआ छलका के पास ऑटो में विवाद की स्थिति बनी।
- छात्रा ने चालक की हरकत का विरोध किया।
आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरा-सलेमपुर मार्ग पर महुली-बलुआ छलका के पास शनिवार को चलती ऑटो में छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया। आरोप है कि चालक की हरकत से परेशान होकर छात्रा ने अपनी सुरक्षा के लिए चलते ऑटो से छलांग लगा दी। इस दौरान उसके सिर में हल्की चोट लग गई।
घटना की सूचना मिलने पर डायल-122 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपित ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी विजय कुमार चौरसिया उर्फ मस्तो के रूप में हुई है।
छात्रा के बयान के आधार पर आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ऑटो को भी जब्त कर मामले की जांच की जा रही है।
छात्रा स्नातक की पढ़ाई कर रही है। शनिवार को वह धोबहा बाजार से कंप्यूटर क्लास करने के बाद ऑटो से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान आरा-सलेमपुर मार्ग पर महुली-बलुआ छलका के समीप चालक ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।
छात्रा ने चालक की हरकत का विरोध किया, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद वह नहीं रुका। इसके बाद छात्रा ने बचने के लिए चलती ऑटो से छलांग लगा दी। सड़क पर गिरने के कारण उसके सिर में हल्की चोट आई। घटना के बाद छात्रा ने अपने स्वजन और पुलिस को इसकी जानकारी दी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.