झंडा दिवस: एसएसपी ने पुलिस लाइन में किया झंडारोहण

मुजफ्फरनगर। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों ने पुलिस ध्वज के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए राष्ट्र सेवा के लिए संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश पुलिस प्रतिवर्ष 23 नवंबर को झंडा दिवस के रूप में मनाती है। इस कार्यक्रम के दौरान एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस ध्वज के महत्व और इसकी गौरवशाली परंपरा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुलिस ध्वज अनुशासन, त्याग, सेवा और समर्पण का प्रतीक है और यह पुलिस बल के कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों को निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.