बागपत में गैस सिलिंडर कालाबाजारी का खुलासा, एजेंसी संचालक समेत तीन पर केस

बागपत: रटौल क्षेत्र स्थित इंडेन ग्रामीण गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडरों की गड़बड़ी और कालाबाजारी का मामला सामने आया है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी ने एजेंसी संचालक बदर महमूद सहित तीन लोगों के खिलाफ खेकड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
शिकायतों के मुताबिक, कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उनकी बुकिंग दर्ज नहीं की जा रही थी, जबकि रिकॉर्ड में सिलिंडर की डिलीवरी दिखा दी जाती थी। कुछ मामलों में बिना सिलिंडर दिए ही उन्हें ‘डिलीवर’ दर्शाकर वापस कर दिया गया। इन शिकायतों के आधार पर पूर्ति विभाग ने एजेंसी की जांच की।
जांच के दौरान एजेंसी के गोदाम में स्टॉक में भारी अंतर पाया गया। अधिकारियों को 93 भरे हुए सिलिंडर कम मिले। साथ ही 29 उपभोक्ताओं के बयान भी दर्ज किए गए, जिनमें अनियमितताओं की पुष्टि हुई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सिलिंडरों की कालाबाजारी की जा रही थी।
जिलाधिकारी से अनुमति मिलने के बाद मंगलवार को कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने एजेंसी संचालक बदर महमूद, मैनेजर राहुल और गोदाम कीपर अय्यूब के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। जांच अधिकारी प्रभाकर कैंतुरा के अनुसार, पूरे मामले में आगे भी जांच जारी रहेगी और साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.