बागपत हत्याकांड का 25 हजार का इनामी मुख्य आरोपी साधु नरेशनाथ कोलकाता से गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- नरेशनाथ पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
- हत्याकांड के बाद आरोपी के नेपाल भागने की बात सामने आई।
- नेपाल में बाढ़ आने के बाद वह कोलकाता लौट आया था।
बागपत जनपद के सिंगौली तगा गांव निवासी अंकित और उसके दोस्त इसरार की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी साधु नरेशनाथ को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, नरेशनाथ पुलिस से बचने के लिए कोलकाता के एक मंदिर में भिक्षु बनकर रह रहा था।
नेपाल भागा था आरोपी
पुलिस के अनुसार, हत्याकांड के बाद साधु नरेशनाथ पहले नेपाल चला गया था। वहां बाढ़ आने के बाद वह वापस कोलकाता लौट आया। पश्चिम बंगाल में उसकी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर निगरानी शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
मंदिर परिसर में दबाए गए थे दोनों शव
25 जुलाई को अंकित और इसरार की हत्या के बाद दोनों के शव लहचौड़ा स्थित श्री गणेश मंदिर परिसर में गड्ढा खोदकर दबा दिए गए थे। पुलिस ने उज्ज्वल पांचाल की निशानदेही पर मंदिर परिसर से दोनों शव बरामद किए थे।
दूसरा शिष्य भी हो चुका है गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस दूसरे शिष्य कृष्णा यादव को भी गिरफ्तार कर चुकी है। अब मुख्य आरोपी साधु नरेशनाथ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हत्याकांड से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाने की तैयारी कर रही है।
पूछताछ के लिए बागपत ला रही पुलिस
नरेशनाथ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे बागपत लेकर आ रही है। पुलिस के अनुसार, उससे पूछताछ के दौरान हत्याकांड से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.