मुजफ्फरनगर के सर्राफा बाजार में हॉलमार्क विभाग की छापेमारी, 13 अंगूठियां सील

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर के कोतवाली क्षेत्र स्थित सर्राफा बाजार में रविवार शाम करीब 7 बजे छापेमारी हुई।
- देहरादून से आई हॉलमार्क विभाग की टीम ने कई ज्वैलरी दुकानों की जांच की।
- ओम ज्वैलर्स, महेश चंद ज्वैलर्स और विकास ज्वैलर्स समेत कई दुकानों पर जांच की गई।
मुजफ्फरनगर। शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित सर्राफा बाजार में रविवार शाम करीब 7 बजे हॉलमार्क विभाग की टीम ने छापेमारी कर कई दुकानों पर जांच की। देहरादून से पहुंची टीम ने भौराकलां वालों के ओम ज्वैलर्स, महेश चंद ज्वैलर्स और विकास ज्वैलर्स सहित कई दुकानों की जांच की।
इस दौरान हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) की जांच के तहत 13 अंगूठियों को सील किया गया। वहीं, कार्रवाई के समय दो-तीन दुकानें बंद मिलीं।
छापेमारी को लेकर सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवन वर्मा ने टीम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि HUID जांच का मकसद यह पता करना है कि कहीं दुकानदार गलत हॉलमार्क वाले आभूषण तो नहीं बेच रहे हैं। संगठन को जांच करने या सैंपल लेने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन कार्रवाई का तरीका व्यवस्थित होना चाहिए।
स्थानीय पुलिस और बाजार पदाधिकारियों को साथ रखने की मांग
पवन वर्मा ने कहा कि किसी दुकान पर अचानक पहुंचकर सभी जेवरों की जांच के नाम पर उन्हें अस्त-व्यस्त करना उचित नहीं है। उनका कहना है कि अधिकारियों को कार्रवाई के दौरान बाजार के जिम्मेदार पदाधिकारियों और स्थानीय पुलिस को भी साथ रखना चाहिए। इससे दुकानदारों को जांच करने आए अधिकारियों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी और गलतफहमी या टकराव की आशंका नहीं रहेगी।
अचानक कार्रवाई से व्यापार प्रभावित होने की बात कही
सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि अचानक होने वाली कार्रवाई से ग्राहक बाजार से वापस लौट जाते हैं, जिससे कारोबार पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि जांच जरूरी है, लेकिन इसे पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से किया जाना चाहिए।
फिलहाल हॉलमार्क विभाग की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.