कामाख्या मंदिर पहुंचे सलीम मर्चेंट, तस्वीरें शेयर करने पर कुछ यूजर्स ने किया ट्रोल

HIGHLIGHTS
- सलीम मर्चेंट ने दोस्त के साथ मंदिर परिसर में सेल्फी ली।
- तस्वीर में दोनों के माथे पर तिलक लगा हुआ नजर आया।
- सलीम ने पोस्ट के कैप्शन में मां के प्रति भक्ति व्यक्त की।
म्यूजिक कंपोजर और सिंगर सलीम मर्चेंट हाल ही में गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने हिंदू धर्मस्थल की यात्रा से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा कीं। हालांकि, कुछ यूजर्स ने तस्वीरें पोस्ट करने को लेकर सलीम को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
सलीम ने पोस्ट में क्या लिखा?
सलीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां कामाख्या मंदिर की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में वह अपने एक दोस्त के साथ मंदिर के सामने हाथ जोड़कर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। दोनों के माथे पर तिलक लगा हुआ है। इसके अलावा सलीम ने मंदिर से मिलने वाली प्रसाद रूपी चुनरी को गले में लपेट रखा है।
पोस्ट के साथ सलीम ने कैप्शन में लिखा, ‘शक्ति के चरणों में। ऊं ऐं ह्रीं क्लीं कामाख्यै नमः ॥’ इस पोस्ट के जरिए उन्होंने मां के प्रति अपनी भक्ति व्यक्त की।
कैसी रही यूजर्स की प्रतिक्रिया?
सलीम के मंदिर जाने और वहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने को कुछ यूजर्स ने पसंद नहीं किया। इसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अल्लाह मुझे इतना भी दौलत सोहरत ना दे कि मैं आपको भूल जाऊं।'
वहीं, कई यूजर्स ने सलीम का समर्थन भी किया। कुछ लोगों ने अन्य यूजर्स से नफरत नहीं फैलाने की अपील की।
आए दिन सारा भी होती हैं ट्रोल
इससे पहले साल 2025 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भी असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर में माता के दर्शन करने पहुंची थीं।
एक्ट्रेस ने मंदिर यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इसके बाद उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। कुछ यूजर्स ने हिंदू धर्म का न होने के बावजूद उनके मंदिर जाने पर कड़ा विरोध जताया था।
हालांकि, इन प्रतिक्रियाओं का सारा पर कोई असर नहीं पड़ा। वह कई बार हिंदू धार्मिक स्थलों पर जाती हुई देखी जाती हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.