India Post GDS Recruitment 2026: 25,000+ पदों पर बंपर वैकेंसी, 31 अगस्त से करें आवेदन

HIGHLIGHTS
- डाक विभाग ने GDS भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी की।
- भर्ती में BPM, ABPM और डाक सेवक के पद शामिल हैं।
- 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन के लिए योग्य होंगे।
नई दिल्ली। भारत सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत देशभर के अलग-अलग डाकघरों में शाखा पोस्टमास्टर (BPM), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
भर्ती के लिए ऑनलाइन एकमुश्त पंजीकरण की प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी। वहीं, ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर 2026 से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
क्या है शैक्षणिक योग्यता?
- उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है।
- 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा तक पद के लिए निर्धारित स्थानीय भाषा की पढ़ाई की होनी चाहिए।
- अरुणाचल प्रदेश, गोवा, सिक्किम और नागालैंड के उम्मीदवारों के लिए स्थानीय भाषा से संबंधित विशेष नियम लागू हैं।
- इन राज्यों में अंग्रेजी/हिंदी के अलावा संबंधित स्थानीय जनजातीय भाषा या बोली का ज्ञान भी जरूरी हो सकता है।
- जिन स्थानों पर स्थानीय भाषा की पढ़ाई 10वीं तक नहीं होती है, वहां निर्धारित अधिकारियों की ओर से प्रमाण पत्र के माध्यम से भाषा के ज्ञान का सत्यापन किया जाएगा।
कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। हालांकि, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांगजन, महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
इतना मिलेगा वेतन
बीपीएम पद पर चयनित उम्मीदवारों को 12,000 से 29,380 रुपये तक टीआरसीए मिलेगा। वहीं, एबीपीएम और डाक सेवकों को 10,000 से 24,470 रुपये तक टीआरसीए दिया जाएगा। इन पदों पर प्रतिदिन कम से कम चार घंटे और अधिकतम पांच घंटे काम करना होगा।
जरूरी दस्तावेज
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD), यदि लागू हो
- ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- जन्मतिथि का प्रमाण
- सरकारी अस्पताल या औषधालय से जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र
- स्थानीय या जनजातीय भाषा के ज्ञान का प्रमाण पत्र, जहां लागू हो।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.