19 जुलाई से जींद-सोनीपत रूट पर दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, देखें पूरा टाइम टेबल

HIGHLIGHTS
- भारतीय रेलवे की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित लोकल ट्रेन 19 जुलाई से जींद-सोनीपत रूट पर शुरू होगी।
- 10 कोच वाली यह पर्यावरण अनुकूल ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और शुक्रवार को इसका संचालन नहीं होगा।
- ट्रेन जींद से सोनीपत का 89.1 किलोमीटर सफर करीब दो घंटे में पूरा करेगी, रेलवे ने पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है।
सोनीपत। भारतीय रेलवे के लिए 19 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। रेल मंत्रालय ने देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित लोकल ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी है।
उत्तर रेलवे की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ट्रेन संख्या 74010/74009 रविवार से जींद-सोनीपत-जींद रूट पर यात्रियों के लिए शुरू होगी। यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन संचालित की जाएगी।
सुबह 9:40 बजे पहुंचेगी सोनीपत
यह हाइड्रोजन आधारित ट्रेन पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल होगी। इसके प्राथमिक रखरखाव की जिम्मेदारी दिल्ली मंडल की होगी। यह देश की पहली 10 कोच वाली 1200 किलोवाट क्षमता की हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित डेमू लोकल ट्रेन है।
ट्रेन संख्या 74010 जींद जंक्शन से सुबह 7:40 बजे सोनीपत के लिए रवाना होगी और करीब दो घंटे बाद सुबह 9:40 बजे सोनीपत स्टेशन पहुंचेगी। यहां ट्रेन एक घंटे तक रुकेगी।
इसके बाद ट्रेन संख्या 74009 सोनीपत से जींद जंक्शन के लिए सुबह 10:40 बजे रवाना होगी और दोपहर 1 बजे जींद जंक्शन पहुंचेगी।
जींद-सोनीपत का सफर दो घंटे में पूरा करेगी
हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच 89.1 किलोमीटर की दूरी करीब दो घंटे में तय करेगी। इस दौरान इसकी औसत गति 44.55 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
वहीं, सोनीपत से जींद की वापसी यात्रा यह ट्रेन 2 घंटे 20 मिनट में पूरी करेगी। वापसी के दौरान गोहाना स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव 14 मिनट का होगा। जबकि जींद से सोनीपत जाते समय गोहाना स्टेशन पर इसका ठहराव केवल एक मिनट रहेगा।
ट्रेन संख्या 74010 (जींद–सोनीपत) का शेड्यूल
- जींद जंक्शन से प्रस्थान: सुबह 07:40 बजे
- जींद सिटी: 07:47 बजे आगमन, 07:48 बजे प्रस्थान
- पांडु पिंडारा: 07:55 बजे आगमन, 07:56 बजे प्रस्थान
- ललित खेड़ा: 08:08 बजे आगमन, 08:09 बजे प्रस्थान
- भंभेवा: 08:18 बजे आगमन, 08:19 बजे प्रस्थान
- ईशापुर खेड़ी: 08:25 बजे आगमन, 08:26 बजे प्रस्थान
- बुटाना: 08:32 बजे आगमन, 08:33 बजे प्रस्थान
- खंदराई: 08:40 बजे आगमन, 08:41 बजे प्रस्थान
- गोहाना: 08:48 बजे आगमन, 08:49 बजे प्रस्थान
- रभड़ा: 08:57 बजे आगमन, 08:58 बजे प्रस्थान
- लाठ: 09:06 बजे आगमन, 09:07 बजे प्रस्थान
- मोहाना: 09:15 बजे आगमन, 09:16 बजे प्रस्थान
- बड़वासनी: 09:26 बजे आगमन, 09:27 बजे प्रस्थान
- सोनीपत: सुबह 09:40 बजे आगमन
ट्रेन संख्या 74009 (सोनीपत–जींद) का शेड्यूल
- सोनीपत से प्रस्थान: सुबह 10:40 बजे
- बड़वासनी: 10:50 बजे आगमन, 10:51 बजे प्रस्थान
- मोहाना: 11:01 बजे आगमन, 11:02 बजे प्रस्थान
- लाठ: 11:10 बजे आगमन, 11:11 बजे प्रस्थान
- रभड़ा: 11:19 बजे आगमन, 11:20 बजे प्रस्थान
- गोहाना: 11:28 बजे आगमन, 11:42 बजे प्रस्थान
- खंदराई: 11:49 बजे आगमन, 11:50 बजे प्रस्थान
- बुटाना: 11:57 बजे आगमन, 11:58 बजे प्रस्थान
- ईशापुर खेड़ी: 12:04 बजे आगमन, 12:05 बजे प्रस्थान
- भंभेवा: 12:11 बजे आगमन, 12:12 बजे प्रस्थान
- ललित खेड़ा: 12:21 बजे आगमन, 12:22 बजे प्रस्थान
- पांडु पिंडारा: 12:34 बजे आगमन, 12:35 बजे प्रस्थान
- जींद सिटी: 12:42 बजे आगमन, 12:43 बजे प्रस्थान
- जींद जंक्शन: दोपहर 01:00 बजे आगमन
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.