जयपुर में CJP के स्कूल दौरे पर बवाल, ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं का किया विरोध; मारपीट का आरोप

HIGHLIGHTS
- घटना जयपुर के बगरू इलाके के रामपुरा-कंवरपुरा गांव की है।
- CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका स्कूल का दौरा करने वाले थे।
- उनके पहुंचने से पहले कार्यकर्ताओं का ग्रामीणों ने विरोध किया।
जयपुर। राजस्थान के जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के स्कूलों के दौरे का विरोध शुरू हो गया है। बगरू इलाके के रामपुरा-कंवरपुरा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में CJP के कार्यकर्ता पहुंचते ही ग्रामीणों ने उनका विरोध किया और उन्हें वहां से बाहर निकाल दिया।
दरअसल, CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका इसी स्कूल का दौरा करने वाले थे। हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने CJP कार्यकर्ताओं का विरोध करते हुए उन्हें धक्का देकर गांव से बाहर कर दिया। इसके बाद ग्रामीण CJP के विरोध में स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए।
CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने इस विरोध को भाजपा प्रायोजित बताते हुए मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने स्कूल की बदहाली को लेकर भी सवाल उठाए।
गांव वाले नहीं, भाजपा के बुलाए गुंडे हैं- आशुतोष रांका
CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "यह वहां के गांव वाले नहीं भाजपा के बुलाये हुए गुंडे है। इनका सरगना कमल प्रधान वहां गरीब लोगों की जमीन पर कब्जे का काम करता है। बच्चों को भैंसों में तबेले में पढ़ाया जा रहा है, और यह रोकने पर भाजपा अपने गुंडे भेज रही है क्या शर्मनाक स्थिति है।"
मारपीट का आरोप
आशुतोष रांका ने लिखा, "रामपुरा, कंवरपुरा स्थित सरकारी स्कूल पिछले कई सालों से भैंसों के तबेले में चल रहा है। मैं अभी वही पहुंच रहा हूं। लेकिन हमारी टीम के कुछ साथी जो वहां पहुचे हुए थे, उनकी टीम के साथियों के साथ भाजपा के गुंडों ने मारपीट की।
भाजपा को हमारे बच्चे भैंसों के तबेले में पढ़ते रहे, यह मंजूर है, लेकिन इन स्कूलों को अगर हम ठीक करवाने की कोशिश करें यह मंजूर नहीं है।"
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.