दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर जारी, कई इलाकों में AQI 400 के पार; नोएडा में भी बिगड़े हालात

HIGHLIGHTS
- शनिवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 348 दर्ज किया गया।
- शुक्रवार सुबह राजधानी का AQI 403 रिकॉर्ड हुआ था।
- दिल्ली के ITO में AQI 416 और नॉर्थ कैंपस में 421 दर्ज किया गया।
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का असर लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। राजधानी में शनिवार सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 348 रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, इससे एक दिन पहले शुक्रवार सुबह दिल्ली का औसत AQI 403 दर्ज हुआ था।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के शनिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी अधिक रहा। अलीपुर में 371, आनंद विहार में 378, अशोक विहार में 340, आया नगर में 356, बदरपुर में 309, बवाना में 388, चांदनी चौक में 391 और डीटीयू में 403 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, द्वारका सेक्टर-8 में यह आंकड़ा 299 रहा।
इसके अलावा आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर एक्यूआई 352, आईटीओ में 416, जहांगीरपुरी में 383, लोधी रोड में 284, मुंडका में 361 और ओखला फेज-2 में 315 दर्ज किया गया। पटपड़गंज में 333, पंजाबी बाग में 392, रोहिणी में 367, विवेक विहार में 391, नरेला में 361 और नॉर्थ कैंपस में 421 एक्यूआई रिकॉर्ड हुआ।
सीपीसीबी के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में भी वायु गुणवत्ता का स्तर अलग-अलग रहा। सेक्टर-110 में एक्यूआई 318, सेक्टर-116 में 251, सेक्टर-125 में 222, सेक्टर-150 में 276, सेक्टर-1 में 235 और सेक्टर-39 में 283 दर्ज किया गया। वहीं, नोएडा के सेक्टर-62 में एक्यूआई 439 तक पहुंच गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.