दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से मां-बेटी की मौत

HIGHLIGHTS
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ।
- बल्लभगढ़ में सेक्टर-दो कट के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी।
- हादसे में बाइक सवार अर्चना और उनकी बेटी अंजली की मौके पर मौत हो गई।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना बल्लभगढ़ में सेक्टर-दो कट के पास हुई। तीनों अलीगढ़ के टप्पल से फरीदाबाद स्थित अपने घर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
तीनों बाइक से अलीगढ़ गए थे
राजकुमार अपनी पत्नी अर्चना और बेटी अंजली के साथ नवादा के पास जोगी बस्ती में रहते हैं। शनिवार को तीनों बाइक से अलीगढ़ के टप्पल गए थे। वहां से लौटते समय दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-दो कट के नजदीक उनकी बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
मां-बेटी की मौके पर मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
इस दुर्घटना में अर्चना और उनकी बेटी अंजली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल राजकुमार को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं, मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।
पुलिस ने हादसे में शामिल कार को अपने कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.