नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो तस्करों की मौत, एक घायल

HIGHLIGHTS
- नूंह में अपराध जांच शाखा फिरोजपुर झिरका पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई।
- पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन गो-तस्कर घायल हुए, जिनमें दो की मौत हो गई।
- मृतकों की पहचान गब्बर उर्फ हड़िया और साबिर के रूप में हुई।
नूंह। नूंह में अपराध जांच शाखा फिरोजपुर झिरका पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो गो-तस्करों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, अपराध शाखा फिरोजपुर झिरका को गो-तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने संबंधित इलाके में नाकाबंदी कर दी। इसी बीच पिकअप में सवार गो-तस्करों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग से तीन गो-तस्कर घायल हो गए। इनमें से दो ने दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान राजस्थान के दोसा निवासी गब्बर उर्फ हड़िया और फौनंदा का बास बीमा निवासी साबिर पुत्र शेर मोहम्मद के रूप में हुई है। वहीं, तीसरे घायल ताहिर पुत्र अहमद, निवासी घाटमीका, जिला डीग को नूंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने घटनास्थल से 7 गोवंश को मुक्त कराने के साथ एक पिकअप गाड़ी, 3 देसी कट्टे, 3 कारतूस और 5 खाली खोल बरामद किए हैं।
एक महीने के भीतर नूंह में यह दूसरा एनकाउंटर है। इससे पहले 15 अक्टूबर को रोजका मेव थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में वांछित गो-तस्कर शाहिद उर्फ आडवाणी मारा गया था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.