कोलकाता: भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, कई घायल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सियासी तापमान तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी के कोलकाता दौरे से पहले गिरीश पार्क इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर चलाए, जिससे कई लोग घायल हुए। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए कदम उठाए।
इस हमले को लेकर टीएमसी की महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री शशि पांजा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके घर के बाहर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पत्थर फेंके और कई टीएमसी समर्थक घायल हुए। पांजा ने आगे कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता केवल गुंडे नहीं, बल्कि हत्यारे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने टीएमसी समर्थकों पर हमला किया और पार्टी का बॉयकॉट बैनर फाड़ दिया। झड़प में पुलिस कर्मी भी घायल हुए।
पांजा ने कहा कि कोलकाता में आज की हिंसा और कानून-व्यवस्था की स्थिति पहले कभी नहीं देखी गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.