मुंबई के घाटकोपर में भूस्खलन, 2 लोगों की मौत; 6-8 लोगों के दबे होने की आशंका

HIGHLIGHTS
- हादसा तड़के करीब चार बजे होने की जानकारी।
- भूस्खलन की चपेट में छह-सात चॉल आने की बात सामने आई।
- अब तक दो शव बरामद किए गए।
मुंबई के घाटकोपर इलाके में आज तड़के भूस्खलन की घटना हुई, जिसमें कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक अब तक दो लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि छह से आठ लोगों के अभी भी फंसे होने की संभावना है। मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है।
भूस्खलन के बाद चॉल पर गिरा पहाड़ का हिस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घाटकोपर इलाके में भूस्खलन के कारण पहाड़ का एक हिस्सा गरीब नवाज चॉल पर आ गिरा। हादसे की चपेट में छह-सात चॉल आने की जानकारी है। घटना में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। हालांकि, मलबे में अभी भी छह से आठ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। उन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।
एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद
पुलिस के अनुसार, हादसा तड़के करीब चार बजे हुआ। महाराष्ट्र पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी मौके पर तैनात की गई हैं। बीएमसी के मुताबिक, अब तक दो शव बरामद किए गए हैं। वहीं, दो घायलों सोहेल अंसारी (18) और मोहम्मद अंसारी (14) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.