पटियाला में बड़ा हादसा: भाखड़ा नहर पर बना पुल अचानक टूटा, दो ट्रक फंसे

HIGHLIGHTS
- पटियाला-संगरूर बाईपास पर गांव पसियाना के पास हुआ हादसा।
- भाखड़ा नहर पर बना पुल अचानक टूटकर ढह गया।
- पुल से गुजर रहे दो ट्रक टूटे हिस्से में फंसकर धंस गए।
पटियाला। पटियाला-संगरूर बाईपास पर गांव पसियाना के नजदीक भाखड़ा नहर पर बना पुल अचानक ढह गया। घटना के समय पुल से गुजर रहे दो ट्रक टूटे हुए हिस्से में ही फंसकर धंस गए। इनमें से एक ट्रक में आग लगने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
पुल टूटने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग बुझाई। पुल के अचानक टूटने और उसमें दो ट्रकों के फंसने की घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई।
इस हादसे के चलते बाईपास पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका है। फिलहाल पुल गिरने की वजह सामने नहीं आई है। प्रशासन और संबंधित विभाग की जांच के बाद ही इसके टूटने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
घटना में किसी की मौत या घायल होने की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.