पंजाब पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर शुरू करेंगे समरसता यात्रा

HIGHLIGHTS
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बुधवार को पंजाब पहुंचे।
- वह आदमपुर स्थित श्री गुरु रविदास जी महाराज एयरपोर्ट पहुंचे।
- पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बुधवार को आदमपुर स्थित श्री गुरु रविदास जी महाराज एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने उनका स्वागत किया। नितिन नबीन श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प यात्रा का शुभारंभ करने के लिए पंजाब आए हैं।
यात्रा की शुरुआत से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने डेरा सचखंड बल्लां पहुंचकर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के मंदिर में मत्था टेका। इस दौरान दोनों नेताओं ने संत निरंजन दास जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
समरसता संकल्प यात्रा के जरिए गुरु रविदास जी की शिक्षाओं, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, "गुरु जी का आर्शीवाद लेने आए हैं। उनके आर्शीवाद से एक समरसता यात्रा शुरू हो रही है।"
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.