कानपुर सेंट्रल पर बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच पटरी से उतरे; सभी यात्री सुरक्षित

HIGHLIGHTS
- कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार शाम ट्रेन संख्या 15003 के चार कोच पटरी से उतर गए।
- हादसे में बी-4, बी-5, बी-6 और बी-7 कोच की एक-एक ट्रॉली बेपटरी हुई।
- ट्रेन शाम 5:03 बजे प्लेटफॉर्म नंबर सात से रवाना हुई थी।
कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम एक ट्रेन के चार कोच पटरी से उतरने के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन संख्या 15003 के बी-4, बी-5, बी-6 और बी-7 कोच स्टेशन से रवाना होने के लगभग दो मिनट बाद ही पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन बुधवार शाम प्लेटफॉर्म नंबर सात पर पहुंची थी। यहां से शाम 5:03 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। इसके करीब दो मिनट बाद यानी 5:05 बजे स्टेशन से आगे बढ़ते समय चार कोच की एक-एक ट्रॉली पटरी से उतर गई।
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और सुरक्षा के मद्देनजर जरूरी कदम उठाए गए।
हादसे की सूचना मिलने पर प्रयागराज से वरिष्ठ रेलवे अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। वहीं, कानपुर में डिप्टी सीटीएम के नेतृत्व में राहत कार्य संचालित किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रहा है।
यात्रियों और परिजनों के लिए रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों को जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
कानपुर सेंट्रल:
- 0512-2323018
- 0512-2323016
- 0512-2323015
प्रयागराज जंक्शन:
- 0532-2408128
- 0532-2407353
- 0532-2408149
फतेहपुर:
- 9151833006
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.