इमरान मसूद के बयान पर भड़के साक्षी महाराज, बोले- पागलखाने में भर्ती कराने की जरूरत

HIGHLIGHTS
- इमरान मसूद के दिवाली और प्रदूषण को लेकर दिए बयान पर साक्षी महाराज का पलटवार।
- साक्षी महाराज ने इमरान मसूद को पागलखाने में भर्ती कराने की सलाह दी।
- कहा- भैंसा और बकरा काटने से प्रदूषण नहीं बढ़ता, लेकिन दिवाली मनाने से बढ़ जाता है।
दरअसल, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अपने बयान में कहा था कि दिवाली हो या प्रदूषण, यह मानवजनित रोग है। उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने गदनखेड़ा स्थित साक्षी धाम में पत्रकारों से बातचीत की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद से राष्ट्रविरोधी ताकतें बौखलाई हुई हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि भैंसा और बकरा चौराहे पर काटने से प्रदूषण नहीं बढ़ता, लेकिन दिवाली मनाने से प्रदूषण बढ़ जाता है। साक्षी महाराज ने कहा कि इस तरह के बयान देने वालों को ट्रीटमेंट की जरूरत है और उन्हें किसी पागलखाने में भर्ती कराना चाहिए।
वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के राम मंदिर में दर्शन करने के मुद्दे पर भी साक्षी महाराज ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देर आए दुरुस्त आए, लेकिन आते-आते काफी देर कर दी। कम से कम चुनाव के समय अखिलेश यादव ने इस सदमार्ग को अपनाया है। उन्होंने आगे कहा कि रामलला उन्हें आशीर्वाद देंगे या नहीं, यह उन्हें नहीं पता, लेकिन आशीर्वाद लेना अखिलेश यादव का अधिकार है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.