ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी चूक, प्रतिबंधित शाही मस्जिद की छत तक पहुंचा विदेशी पर्यटक

HIGHLIGHTS
- ताजमहल के प्रतिबंधित हिस्से शाही मस्जिद की छत तक पहुंचा विदेशी पर्यटक।
- घटना के बाद ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।
- उर्स कमेटी अध्यक्ष ताहिरउद्दीन ताहिर ने जताई कड़ी नाराजगी।
विश्व धरोहर ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजमहल के प्रतिबंधित और संवेदनशील हिस्से शाही मस्जिद की छत तक एक विदेशी पर्यटक के पहुंचने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई है।
सुरक्षा व्यवस्था में हुई इस चूक पर उर्स कमेटी के अध्यक्ष ताहिरउद्दीन ताहिर ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस घटना पर आपत्ति जताते हुए सवाल किया कि जब ताजमहल में सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम हैं और प्रतिबंधित क्षेत्रों में पहरा रहता है, तो आखिर कोई विदेशी पर्यटक शाही मस्जिद की छत तक कैसे पहुंच गया?
ताहिरउद्दीन ताहिर ने इस घटना को सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही बताया। उनके मुताबिक, इस मामले ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस घटना के बाद दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। फिलहाल संबंधित अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.