दिल्ली-एनसीआर में बड़ा आतंकी प्लान नाकाम, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली-एनसीआर में संभावित बड़े आतंकी हमले की साजिश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने समय रहते विफल कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर और आईएसआई के कथित सहयोगी शहजाद भट्टी के इशारे पर काम कर रहे थे।
स्पेशल सेल के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर यह इनपुट मिला था कि पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके नेटवर्क से जुड़े लोग भारत में अपने संपर्कों के जरिए दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश रच रहे हैं। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी कौन हैं?
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजवीर (21) और विवेक बंजारा (19) के रूप में हुई है। दोनों मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इन्हें स्पेशल सेल ने एक विशेष अभियान के दौरान पकड़ा।
पुलिस ने राजवीर के कब्जे से एक पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा दोनों के पास से दो मोबाइल फोन भी मिले हैं, जिनमें आपत्तिजनक वीडियो और वॉइस नोट्स मौजूद होने की बात सामने आई है।
पूछताछ में खुलासा
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि राजवीर अपने हैंडलर शहजाद भट्टी के निर्देश पर दिल्ली-एनसीआर के एक बड़े होटल को निशाना बनाने की योजना पर काम कर रहा था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और उनके पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि किन-किन स्थानों को हमले के लिए चुना गया था और इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.