मुरादाबाद: महिला और बच्चों को धर्म परिवर्तन के लिए ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में मझोला थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला को सोशल मीडिया के जरिए एक मुस्लिम युवक से जोड़ा गया। बातचीत बढ़ने के बाद युवक महिला के घर आने लगा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने कथित रूप से महिला और उसके तीन बच्चों को इस्लाम अपनाने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया।
पीड़ित महिला के पति का आरोप है कि आरोपी ने पहले पत्नी को डराकर धर्म परिवर्तन कराया और उसके बाद बच्चों को महंगे मोबाइल और गिफ्ट के लालच देकर इस्लामी अनुष्ठान करवाने लगा। परिवार, जो पहले शाकाहारी था, उसे मांस खाने के लिए भी मजबूर किया गया। घर से भगवान की तस्वीरें हटाकर इस्लामिक पोस्टर लगाए गए और महिलाओं को बुर्क़ा पहनने के लिए कहा गया।
पति के अनुसार, बड़ी संतान ने उसे सूचित किया कि घर में अजीब गतिविधियां हो रही हैं और मां का व्यवहार बदल गया है। विरोध करने पर पत्नी तीन बच्चों को लेकर आरोपी के घर चली गई। पीड़ित के 17 वर्षीय बेटे ने बताया कि अजहर नाम का युवक शराब पीता और छोटे भाई-बहनों को डराता था।
गंभीरता को देखते हुए पति ने एसएसपी से शिकायत की। मुरादाबाद पुलिस ने जांच के बाद आरोपी अजहर के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला और उसके तीन बच्चों को पुलिस सुरक्षा में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की गई। आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। मझोला थाने की टीम महिला को सुरक्षित निकालकर आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.