मुंबई के कांदिवली में चार मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग, 11 लोग सुरक्षित निकाले गए

HIGHLIGHTS
- आग के बाद पूरी इमारत धुएं से भर गई थी।
- दमकलकर्मियों ने सीढ़ियों की मदद से बचाव अभियान चलाया।
- दूसरी मंजिल के लॉजिंग हाउस से 11 लोगों को बाहर निकाला गया।
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कांदिवली इलाके में सोमवार तड़के एक चार मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इस दौरान 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
कांदिवली स्टेशन रोड स्थित अभिराई होटल में सोमवार तड़के करीब 4:14 बजे आग लगी। आग के बाद पूरी इमारत धुएं से भर गई। दमकलकर्मियों ने सीढ़ियों की मदद से दूसरी मंजिल पर बने लॉजिंग हाउस से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
किसी के घायल होने की खबर नहीं
नगर निकाय के एक अधिकारी के अनुसार, आग कमर्शियल बिल्डिंग की बिजली की वायरिंग और इंस्टॉलेशन, लकड़ी के फर्नीचर, तिरपाल, बांस तथा एल्युमीनियम और प्लास्टिक की सजावटी शीट तक सीमित रही। आग की घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू
नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए चार दमकल गाड़ियों के साथ अन्य वाहनों को भी मौके पर लगाया गया। सुबह 6:07 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.