मुजफ्फरनगर में बाबा श्याम की निशान यात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु, भजनों पर थिरके मंत्री कपिलदेव अग्रवाल

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर के शिव चौक से शुक्रवार को बाबा श्याम की निशान यात्रा निकाली गई।
- यात्रा श्री गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना हुई।
- हजारों की संख्या में श्रद्धालु हाथों में बाबा का निशान लेकर शामिल हुए।
मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को शहर की हृदयस्थली शिव चौक से प्रसिद्ध श्री गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर के लिए बाबा श्याम की निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों श्रद्धालु हाथों में बाबा का निशान लेकर शामिल हुए। कोई निशान उठाकर पैदल चलता नजर आया, तो कोई भजन गाते और जयकारे लगाते हुए भक्ति में झूमता दिखाई दिया। श्रद्धालु अपनी मन्नतों और मनोकामनाओं के साथ बाबा श्याम का निशान लेकर यात्रा में शामिल हुए।
निशान यात्रा की शुरुआत प्रदेश सरकार में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, अध्यक्ष भीम सेन कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल और उद्योगपति अमित गर्ग ने बाबा श्याम के निशान की पूजा-अर्चना के साथ की। इसके बाद यात्रा को रवाना किया गया।
शिव चौक से यात्रा आगे बढ़ी तो बाबा श्याम के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी बाबा की भक्ति में डूबे नजर आए। वह भजनों की धुन पर जमकर थिरके और नृत्य किया।
भजन गाते और नाचते हुए मंदिर की ओर बढ़े श्रद्धालु
यात्रा में शामिल भक्त हाथों में निशान लेकर पैदल मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं। रास्ते भर श्रद्धालु भजन गाते, नाचते और झूमते हुए अपनी आस्था प्रकट करते नजर आए। बड़ी संख्या में भक्तों की मौजूदगी ने निशान यात्रा को भव्य स्वरूप दिया। पूरे रास्ते बाबा श्याम के प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह और समर्पण देखने को मिला।
मंदिर में निशान अर्पित करने के बाद संपन्न होगी यात्रा
शिव चौक से शुरू हुई निशान यात्रा श्री गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। यहां श्रद्धालु बाबा श्याम को अपने निशान अर्पित करेंगे। निशान चढ़ाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यात्रा संपन्न होगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.